- Hindi News
- दो दिन से जारी मावठे का दौर, कई फसलों में नुकसानजनप्रतिनिधि पहुंचे खेतों में, जीरन में राज्यपाल क
दो दिन से जारी मावठे का दौर, कई फसलों में नुकसानजनप्रतिनिधि पहुंचे खेतों में, जीरन में राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर की मुआवजे की मांग
सिटी रिपोर्टर - नीमच
बेमौसम बारिश ने जिलेभर में लहलहा रही फसलों को चौपट कर दिया। सोमवार रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार दिन-रात और बुधवार सुबह तक हुई। बारिश से इसबगोल, रायड़ा, अफीम, धनिया, गेहूं सहित अन्य फसलों में 30 से 70 फीसदी नुकसान की आशंका है। दो दिन पहले मौसम में आए बदलाव ने किसानों के लिए परेशानी खड़ी कर दी। सोमवार रात से शुरू हुई आफत की बारिश बुधवार दोपहर तक जारी रही। बारिश से अफीम, गेहूं, रायड़ा सहित अन्य फसलों में नुकसान हुआ। बारिश से इसबगोल की फसलों में भी नुकसान हुआ। बारिश और हवा से गेहूं, रायड़ा की फसल के आड़ी पडऩे से नुकसान हुआ। दोनों फसलों के उत्पादन में 30 फीसदी गिरावट की आशंका है। धनिये और जीरे की फसल में भी नुकसान हुआ।
अफीम में दिखने लगा असर
मावठे और हवा का सबसे ज्यादा असर अफीम पर पड़ा। पत्ते पीले पड़कर सूखने के साथ ही अन्य बीमारियों का प्रकोप होने लगा है। किसानों के मुताबिक बारिश से अफीम में समय के साथ बीमारियां बढऩे की आशंका है। तेज हवा से अफीम के पौधे भी आड़े पड़ सकते हैं।
राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन
जीरन - दो दिन से हो रही बारिश एवं शीतलहर से फसलों में नुकसान को लेकर किसानों ने बुधवार दोपहर तहसीलदार जगदीश मेहरा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। कांग्रेस नेता रमेश राजौरा के नेतृत्व में ज्ञापन देकर किसानों ने नुकसान का आकलन कर मुआवजा व बीमा राशि देने की मांग की। नपं अध्यक्ष रामकरण सगवारिया, रामप्रसाद मेरावत, शिवदयाल पटेल, मुकेश मेड़ीवाला, कन्हैयालाल भूत, वीरेंद्र भीलावत, श्याम जारेरिया सहित अन्य उपस्थित थे।
सिंगोली में भी दिया ज्ञापन
बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान हुआ। पटियाल, धोंगवा, बोहड़ा, जराड़ सहित अन्य गांवों के किसानों ने पटियाल के पूर्व सरपंच जीतमल धाकड़ के
नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम सिंगोली तहसीलदार एसएस सिसौदिया को ज्ञापन दिया। कन्हैयालाल धाकड़, उदयलाल धाकड़, शंभूलाल धाकड़ सहित अन्य उपस्थित थे।