मतदाता दिवस के लिए दी ट्रेनिंग
नीमच - 25 जनवरी को मतदाता दिवस मनाने को लेकर बुधवार को बीएलओ को ट्रेनिंग दी गई। जनपद पंचायत कार्यालय स्थित बीआरसी भवन में हुई ट्रेनिंग में तहसीलदार आदित्य शर्मा ने विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने सुबह 10.30 से शाम 5 बजे तक मतदान केंद्र पर रहकर वोटर आईडी वितरित करने के निर्देश दिए।
मतदाताओं को जागरूक करने वाले कार्यक्रम, वोटर आईडी में त्रुटि सुधार, मतदाताओं के नाम जोडऩा आदि के बारे में जानकारी दी। नीमच क्षेत्र स्थित मतदान
केंद्र के बीएलओ सहित सुपरवाइजर उपस्थित थे।