मंडी में संवर रही गांधी प्रतिमा
नीमच - कृषि उपज मंडी प्रशासन परिसर में लगी महात्मा गांधी प्रतिमा का सौंदर्यीकरण करवा रहा है। चारों तरफ सर्कल निर्माण के साथ स्टेच्यू का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा। निर्माणकर्ता ठेकेदार एचएस राजपूत ने बताया कार्य की लागत 1 लाख 30 हजार रुपए है। सर्कल बनाकर प्लेटफॉर्म व्यवस्थित करना तथा स्टेच्यू पर ग्रेनाइट लगाया जाएगा।समतल भूमि पर आवश्यक मांग अनुसार टाइल्स या ग्रेनाइट लगेगा। कार्य लगभग 15 दिन में पूरा हो जाएगा।