पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस पर सुरेंद्र पटवा नीमच में करेंगे ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस पर सुरेंद्र पटवा नीमच में करेंगे ध्वजारोहण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमच - जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्य समारोह शासकीय बाउमावि क्रं.-2 में होगा। पर्यटन राज्य मंत्री सुरेंद्र पटवा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। समारोह में आकर्षक सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। विभिन्न विभाग शासकीय योजनाओं पर आधारित झांकियां निकालेंगे।
सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। सुबह 9 बजे पर्यटन राज्यमंत्री ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। परेड में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल और नगर सेना, एनसीसी जूनियर एवं एनसीसी सीनियर डिवीजन स्काउट एवं गाइड कैडेट्स की टुकड़ी शामिल होगी।