पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवोदय प्रवेश परीक्षा 8 को

नवोदय प्रवेश परीक्षा 8 को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमच - जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी को जिले के 11 केंद्रों पर सुबह 11.30 बजे से होगी। इसमें 3 हजार 211 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्राचार्य कृष्णचंद ठाकुर ने बताया अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को भेज दिए हैं। 3 फरवरी तक प्रवेश-पत्र न मिले तो दूरभाष 07421-238381 एवं प्रभारी के मोबाइल नंबर 9425078204 पर संपर्क कर सकते हैं।
लोक अदालत 12 अप्रैल को
नीमच - जिला व तहसील मुख्यालय मनासा एवं जावद में 29 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत अब 12 अप्रैल 2014 को होगी। जानकारी जिला विधिकसेवा प्राधिकरण सचिव हेमंत जोशी
ने दी।
कलेक्टोरेट में होगा मतदाता दिवस समारोह
नीमच - निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी मतदाता दिवस मनाया जाएगा। जिलास्तरीय समारोह दोपहर 12.00 बजे कलेक्टोरेट में होगा। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीआर कतरोलिया ने सभी विभाग प्रमुखों से उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
होम्योपैथिक शिविर २६ को
नीमच - एक दिनी नि:शुल्क होम्योपैथिक शिविर २६ जनवरी को वीर पार्क रोड स्थित पूजा क्लीनिक पर होगा। आयोजन फर्म जैन ट्रेडर्स, मयूर मशीनरी और डॉ. एमएल जैन करेंगे। इसमें पथरी, प्रोटेस्ट रोग का इलाज किया जाएगा। पंजीयन २६ जनवरी को सुबह १० बजे
शुरू होंगे।