- Hindi News
- कारगिल चौक से मंदसौर नाके तक बनेगी मानव शृंखला
कारगिल चौक से मंदसौर नाके तक बनेगी मानव शृंखला
मनासा - राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कारगिल चौक से मंदसौर रोड तक मानव शृंखला बनाई जाएगी। नए मतदाताओं को फोटो परिचय-पत्र दिए जाएंगे। यह बात तहसीलदार अनिल दुबे ने कही। वे मनासा क्लब में सुपरवाइजरों और बीएलओ की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा नए मतदाताओं से फार्म 6 भरवाया जाए। उनके नाम मतदाता सूची में जोड़ें। हर बीएलओ मतदान केंद्र पर तैयारी रखें। सुपरवाइजर निगरानी रखें। निर्वाचन कार्यालय के संजय कुमावत ने बताया 25 जनवरी को सुबह लोगों को जागरूक करने के लिए मानव शृंखला बनाई जाएगी। इसमें विभागों के कर्मचारियों के साथ आम लोग भी भाग ले सकेंगे। इस संबंध में एसडीएम नेहा भारतीय ने निदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया मनासा, रामपुरा और कुकड़ेश्वर के मतदान केंद्रों का आयोजन एक ही स्थान पर हो। हर केंद्र पर एक शासकीय कर्मचारी अलग से नियुक्त करें।