पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रभारी मंत्री फोरजीरो पर आज लगाएंगे दरबार

प्रभारी मंत्री फोरजीरो पर आज लगाएंगे दरबार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - नीमच
पहली बार मंत्री बने दीपक जोशी नीमच जिले के प्रभारी मंत्री हैं। वे शुक्रवार को एक दिनी दौरे पर शहर आएंगे। इस दौरान वे दोपहर 12 बजे शहर के फोरजीरो चौराहे पर जनता का दरबार लगाएंगे। इसमें शहर की कई समस्याएं सामने आएंगी। प्रभारी मंत्री को विभिन्न मुद्दों पर जवाब देना होगा। इनमें बंगला-बगीचा, गाइड लाइन, स्कीम नंबर 34-36 का घोटाला, स्लम के प्लॉटों में गड़बड़ी, मंडी ट्रांसफर, अधूरा फूड एंड टैक्स टाइल्स पार्क सहित अन्य समस्याएं शामिल हैं।



गाइड लाइन- सालभर पहले तत्कालीन वित्तमंत्री ने गाइड लाइन घटाने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक नहीं घटी। शहर के दो प्रॉपटी एसोसिएशन मुद्दे को प्रभारी मंत्री के समक्ष रखेंगे।

बंगला-बगीचा- समस्या को लेकर कलेक्टर ड्राफ्ट पर अमल हो तो सालों लग जाएंगे। नपा ने स्टे हटा लिया है। अब रजिस्ट्री पर रोक हटेगी या नहीं, निर्माण अनुमति मिलेगी या नहीं।

34-36 के घपले- सालों पहले हुए इस घोटाले में अब तक किसी पर कार्रवाई नहीं हुई। इस मुद्दे पर भी प्रभारी मंत्री से सवाल पूछे जाएंगे।

स्लम के 48 प्लॉट- सालों से गरीबों के लिए आरक्षित रखे स्लम के 48 प्लॉट पर क्या निर्णय होगा। ये गाइड लाइन के हिसाब बंट नहीं सकते। जो बेच दिए, उन लोगों पर कार्रवाई होगीं। यह मुद्दा भी रहेगा।

मंडी ट्रांसफर- शासन ने भले ही मंडी को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी लेकिन भाजपा का एक गुट इससे नाराज है। प्रक्रिया उलझी है। जमीनों के कारण मंडी ट्रांसफर का मामला अधर में है।

औद्योगिक विकास- फूड एंड टैक्स पार्क के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई लेकिन माइनिंग की आपत्ति है। सालों से लंबित प्रोजेक्ट को कैसे पूरा करेंगे। कब समिट होगी और कब निवेश। यह भी एक बड़ा मुद्दा।

मावठे से तबाही- मावठे से फसलें तबाह हो गई। अब तक आकलन नहीं हुआ।अभी तक किसानों की मदद कैसे होगी। इन सवालों के जवाब

भी देने होंगे।



प्रभारी मंत्री का दौरा एक नजर में

सुबह 8 बजे - सुखानंद धाम में विशेष पूजन करेंगे।

सुबह 9 बजे - जावद में जिम भवन का भूमिपूजन करेंगे।

सुबह 11 बजे - जावद में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और मीसाबंदियों का सम्मान।

दोपहर 12 बजे - फोरजीरो चौराहे पर जनता दरबार।

दोपहर 1.30 बजे - तपोभूमि में पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा।

दोपहर 3 बजे - जिला योजना समिति की बैठक।

शाम 6 बजे - सर्किट हाउस पर पत्रकार वार्ता।

रात 8 बजे - सारडा परिवार का सम्मान समारोह।

शहर के कई मुद्दों पर करना होगा सवालों का सामना