पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘यह कांग्रेस मुक्त भारत का आंदोलन है’

‘यह कांग्रेस मुक्त भारत का आंदोलन है’

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - नीमच
आज देश में राजनीतिक परिवर्तन आ रहा है। कांग्रेस के कारण देश में भ्रष्टाचार बढ़ा। सुभाषचंद्र बोस के आंदोलन और उनकी जीवनशैली का हमें अध्ययन करना चाहिए। यह मिशन के साथ आंदोलन है, जो कांग्रेस मुक्त भारत का निर्माण करेगा।
यह बात रतलाम विधायक व भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष चैतन्य काश्यप ने कही। वे कार्यालय तपोभूमि पर एक वोट-एक नोट अभियान के शुभारंभ पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर हम दूसरी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने कहा संगठन ने तीन प्रमुख कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को दिए हैं। इनमें एक वोट-एक नोट, दूसरा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, तीसरा आजीवन सहयोग निधि। जिला भाजपा अध्यक्ष मंगल पटवा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। जिला महामंत्री महेंद्र भटनागर, सुखलाल सेन, व हेमंत हरित मंचासीन थे। अतिथियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय व नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर अभियान का शुभारंभ किया। जिला भाजपा कोषाध्यक्ष राकेश जैन, जिला पदाधिकारी, उपाध्यक्ष प्रेमसिंह परिहार, पवन पाटीदार, शकुंतला नरवले, दक्षिण भाजपा मंडल अध्यक्ष नवलगिरी गोस्वामी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विश्वदेव शर्मा, उपाध्यक्ष रवि माहेश्वरी, गोपाल पाराशर, अजय मेहता, अजय वालेचवा, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गाशंकर मेघवाल सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इन्होंने किया संबोधित
॥भाजपा संगठन सर्वव्यापी, सर्व स्पर्शी बने। मतदाताओं से जुड़कर देश में भाजपा की सरकार बनाएं। इस दिशा में सार्थक पहल करना है। हर कार्यकर्ता मिशन में पूरी निष्ठा से काम करें।
दिलीपसिंह परिहार, विधायक, नीमच।
॥मिशन 2014 के लिए हर कार्यकर्ता जी-जान लगाए। हमें हर दरवाजे तक पहुंचना है। एक वोट-एक नोट से हमें मतदाताओं को भावनात्मक रूप से पार्टी से जोडऩे का प्रयास करना है।
ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक जावद



‘तपोभूमि’ पर भाजपा के एक वोट-एक नोट अभियान का शुभारंभ

एक वोट-एक नोट अभियान की शुरुआत करते रतलाम विधायक व अन्य नेता।