पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऐसा न हो कि रोड जल्दी उखड़ जाए

ऐसा न हो कि रोड जल्दी उखड़ जाए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - नीमच
सीसी रोड ऐसा बनाएं कि लंबे समय तक चले। ऐसा न हो कि रोड जल्द उखड़ जाए।
यह बात गुरुवार को नपाध्यक्ष नीता दुआ ने कही। वे उपनगर नीमच सिटी के खेड़ी मोहल्ले में देवनारायण देवरे से सार्वजनिक शौचालय तक बन रहे मार्ग का निरीक्षण कर रही थीं। निर्माण करीब 3 लाख 50 हजार की लागत से होगा। पार्षद दीपेंद्र पटेल, स्वास्थ्य सभापति मुकेश पोरवाल, जलकल सभापति इकबाल कुरैशी, पार्षद प्रतिनिधि दिलीप मेहता, इस्लाम कुरैशी, स्वास्थ्य अधिकारी आरए सिद्दीकी भी उपस्थित थे।
आवेदनों के साथ 10-10 के नोट-नीमच पेंशन प्रकरणों की शिकायत पर नपाध्यक्ष पेंशन शाखा पहुंच गई। उन्होंने आलमारी खुलवाकर पेंशन प्रकरण की फाइलें टटोली तो कई आवेदन लंबित मिले। हर आवेदन के साथ 10-10 के नोट चस्पा देख नपाध्यक्ष चौंक गई। उन्होंने जवाब मांगा तो पता चला यह ऑनलाइन शुल्क है। नपाध्यक्ष ने पेंशन प्रकरणों के निराकरण में हो रही देरी पर अधिकारी-कर्मचारी पर कार्रवाई के आदेश दिए।
दावा आपत्ति शिविर में पहुंचीं नपाध्यक्ष-नपाध्यक्ष ने नपा के समग्र सर्वे के दावा आपत्ति शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा सर्वे से आम जनता को शासन की योजनाओं का लाभ मिलेगा। सभी कर्मचारी शिविर स्थल पर उपस्थित रहें।
नाले का निरीक्षण-नपाध्यक्ष ने मूलचंद मार्ग स्थित लक्कड़ मंडी नाले का निरीक्षण किया। मूलचंद मार्ग की सफाई व्यवस्था देखी। स्वास्थ्य सभापति मुकेश पोरवाल व पार्षद प्रतिनिधि इस्लाम कुरैशी सहित अन्य अधिकारी थे।