एक पटवारी व दो शिक्षक निलंबित
ञ्चहाजिरी लगाकर
नदारद थे शिक्षक
सिटी रिपोर्टर - नीमच
कलेक्टर विकाससिंह नरवाल ने गुरुवार को जावद तहसील के रतनगढ़ एवं जाट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जाट के पटवारी ((हल्का न. 28)) योगेंद्र श्रीवास्तव के किसानों के नामांतरण बंटवारा नहीं करने, ऋण पुस्तिका वितरित नहीं करने एवं क्षेत्र में शासकीय जमीन पर अवैध अतिक्रमण कराने की शिकायत पर निलंबित कर दिया। कलेक्टर ने सभी पटवारियों को चेतावनी दी कि वे दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें। भू-अधिकार पुस्तिका, खसरा खाता नकल देने का काम नि:शुल्क करें।
हाजिरी लगाकर शिक्षक नदारद, निलंबित-कलेक्टर ने शासकीय उमा विद्यालय जाट का निरीक्षण किया। यहां उपस्थिति पंजी में हाजिरी होने के बावजूद सविंदा शिक्षक वर्ग-2 सीमा बैरागी एवं अध्यापक भानुप्रकाश जाट नदारद थे। दोनों शिक्षकों को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया।
झोलाछाप के यहां मिली एक्सपायर दवाइयां-कलेक्टर ने जाट में क्लिनिक संचालित करने वाले झोलाछा डॉ. सुरेशचंद्र बैरागी के क्लिनिक निरीक्षण किया। यहां एक्सपायर दवाइयां मिली। ये जब्त कर प्रकरण बनाया। बैरागी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।