पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कीम नं. 34 अब कहलाएगा सुभाष नगर

स्कीम नं. 34 अब कहलाएगा सुभाष नगर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - नीमच
स्कीम नंबर- 34 अब सुभाष नगर कहलाएगी। यह घोषणा गुरुवार को नपाध्यक्ष नीता दुआ ने सुभाषचंद्र बोस जयंती पर ज्ञानमंदिर विधि कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में की। आयोजन भारतीय सुभाष सेना ने किया। उन्होंने कहा नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने अंग्रेजों से मुक्त कराने में मुख्य भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा नेताजी की आदमकद प्रतिमा लगाने के लिए 26 जनवरी के बाद बैठक में स्थान का निर्णय लिया जाएगा। प्रो. सुरेंद्र शक्तावत ने कहा नेताजी अमर हैं। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी हरीश दुआ ने भी उनके जीवन पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता कर रहे सुभाष सेना प्रांतीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश बंसल ने कहा भारतीय सुभाष सेना नेताजी की मृत्यु को नहीं मानती। सुभाष सेना का कहना है सुभाष बाबू अमर हैं। जिलाध्यक्ष महेश गोयल, जिला महामंत्री विष्णु ऐरन मंचासीन थे।