पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र की पिटाई, थाने पहुंचा मामला

छात्र की पिटाई, थाने पहुंचा मामला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमच - निजी स्कूल में छात्र की पिटाई के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया विकासनगर स्थित आइडियल पब्लिक स्कूल में स्वेटर पहनकर नहीं पर 7वीं के छात्र चिराग गोयल की पिटाई की गई। चिराग के पिता संजय गोयल ने प्राचार्य अमित बंसल के खिलाफ शिकायत की। प्राचार्य अमित ओमप्रकाश बंसल ने छात्र के पिता संजय गोयल पर स्कूल में मारपीट करने की शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
आंबेड़कर सर्कल का नाम यथावत रहे-नीमच - आंबेड़कर सर्कल का नाम यथावत रखने की मांग को लेकर गुरुवार को अभा अनुसूचित जाति परिषद व कांग्रेस सेवा दल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। अजा परिषद ने बताया चौराहे पर डॉ. आंबेड़कर की प्रतिमा स्थापति है। कुछ पार्षद चौराहे का नाम शिवाजी चौराहा करना चाहते हैं। सेवादल कार्यकर्ताओं ने जिला संगठक गजेंद्र यादव के नेतृत्व में विरोध दर्ज कराया।