पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वागत को लेकर विवाद

स्वागत को लेकर विवाद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - नीमच
जिला भाजपा कार्यालय में तपोभूमि में प्रभारी मंत्री के स्वागत को लेकर भाजपा नेताओं में विवाद हो गया। स्वागत के लिए शहरी लोगों के नाम लिए जा रहे थे और ग्रामीणों को नजरअंदाज किया जा रहा था। इसी बात पर भादवामाता मंडल अध्यक्ष प्यारसिंह चुंडावत और कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला महामंत्री महेंद्र भटनागर के बीच कहासुनी हो गई। दोनों में तू-तू, मैं-मैं हो गई। प्यारसिंह चुंडावत, अशोक जैन जावी, नवलगिरी गोस्वामी, जगदीश गुर्जर ने कहा ग्रामीण नेताओं को भी स्वागत के लिए बुलाएं। महेंद्र भटनानगर ने कहा मुझे जो दायित्व सौंपा, वह निभा रहा हूं।
ग्रामीण मंडलों के नाम नहीं
कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र के किसी भी मंडल-महामंत्री का नाम नहीं लिया। उत्तर मंडल अध्यक्ष अशोक जैन जावी, दक्षिण मंडल अध्यक्ष नवलगिर गोस्वामी, भादवामाता मंडल अध्यक्ष प्यारसिंह चुडावंत व जावद और मनासा के मंडल अध्यक्ष-महामंत्री भी थे लेकिन नाम किसी का नहीं लिया।