11.65 लाख रुपए की राशि स्वीकृत
नीमच - सांसद मीनाक्षी नटराजन की अनुशंसा पर कलेक्टर विकाससिंह नरवाल ने सात निर्माण कार्यों के लिए 11 लाख 65 हजार रुपए की राशि सांसद निधि से स्वीकृति की। सांसद निधि से राबडिय़ा में राजीव गांधी सेवा केंद्र निर्माण के लिए 2 लाख 65 हजार रुपए, राजपुरा झंवर, फुसरिया, दड़ौली में राजीव गांधी सेवा केंद्र निर्माण के लिए दो-दो लाख रुपए व आंत्री में मुख्य मार्ग से शीतला माता परिसर तक, आंकली अजा बस्ती में कारुलाल दयाराम बावरी के मकान से भोनीराम परथा के मकान व महागढ़ अजा बस्ती में मंगलसिंह के मकान से माधुलाल मालवी के मकान तक सीसी निर्माण के लिए एक-एक लाख रुपए सांसद निधि से स्वीकृत किए।