न्यूज ब्रीफ
साढ़े तीन लाख रुपए स्वीकृत
नीमच - सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत राज्यसभा सदस्य रघुनंदन शर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर ने दो निर्माण कार्यों के लिए 3 लाख 50 हजार रुपए की राशि सांसद निधि से स्वीकृत की। बेलारी में पदमसिंह के मकान से भेरूसिंह के मकान तक
सीसी रोड निर्माण के लिए दो लाख व बनी में अंबालाल पाटीदार के मकान से गायत्री मंदिर चौक तक रोड के लिए डेढ़ लाख रुपए कीराशि जारी की।
परिहार की अनुशंसा पर 4 लाख स्वीकृत
नीमच - विधायक दिलीपसिंह परिहार की अनुशंसा पर कलेक्टर ने दो निर्माण कार्यों के लिए 4 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की। वार्ड 36 यादव मंडी में सामुदायिक भवन निर्माण व वार्ड 39 में सामुदायिक भवन की बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए दो-दो लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति शामिल है।