एडीएम बने अतिथि, ली परेड की सलामी
सिटी रिपोर्टर - नीमच
पहले निरीक्षण किया फिर परेड की सलामी ली। कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में एडीएम को मुख्य अतिथि बनाया। अफसरों ने प्रस्तुतियां देखी। यह नजारा था शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह स्थल शासकीय बालक उमावि क्रमांक-2 पर अंतिम पूर्वाभ्यास का। कलेक्टर विकाससिंह नरवाल व एसपी रूडोल्फ अल्वारेस के साथ मुख्य अतिथि एडीएम पीआर कतरोलिया का निर्धारित समय पर आगमन हुआ। अतिथियों ने गणतंत्र दिवस की प्रस्तुतियों का निरीक्षण किया। गणतंत्र दिवस पर सुबह 8.50 बजे मुख्य अतिथि का आगमन और 9 बजे ध्वजारोहण होगा। उसके बाद परेड सलामी के साथ, सम्मान, शारीरिक, व सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी।
9 परेड दल देंगे सलामी-कार्यक्रम में परेड कमांडर आरआई विशाल मालवीय व उपनिरीक्षक राजपालसिंह राठौर के नेतृत्व में प्रथम व द्वितीय ग्रुप में 9 परेड दल शामिल होंगे।
मार्च पास्ट करते पुलिस दल।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी करती छात्राएं।