पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैफर करते ही महिला की मौत

रैफर करते ही महिला की मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - नीमच
जिला अस्पताल से रैफर महिला ने गुरुवार देररात रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शुक्रवार को आक्रोशित परिजन ने डॉक्टरों के खिलाफ लापरवाही की शिकायत की। परिजन ने मौत के कारणों की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
पालसोड़ा की यशोदा पति प्रकाश जाटव ((30)) को पेट में दर्द होने पर परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। 17 जनवरी को डॉ. पीएन दीक्षित ने महिला का अपेंडिक्स का ऑपरेशन किया। उपचार के दौरान 18 व 19 जनवरी को खून की बोतल चढ़ाई। 23 जनवरी को शाम को खून की बोतल चढाने के बाद अचानक महिला की तबीयत बिगड़ी तो डॉक्टरों ने खून की बोतल बंद कर रात 11.30 बजे उदयपुर रैफर कर दिया। परिजन उसे लेकर कलेक्टोरेट तक ही पहुंचे कि महिला ने दम तोड़ दिया। परिजन उसे वापस जिला अस्पताल ले आए। शुक्रवार सुबह परिजन अस्पताल पहुंचे और ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजन का कहना है यशोदा की हालत ठीक थी लेकिन खून की बोतल चढ़ाते ही तबीयत खराब हो गई। उसे रैफर कर दिया। खून की बोतल चढ़ाने में
डॉक्टरों ने लापरवाही की। परिजन ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद तीन डॉक्टरों की पैनल ने पीएम किया।



तीन डॉक्टरों की पैनल से कराया पीएम

॥अस्पातल में उपचाररत यशोदा की रैफर के बाद मौत होने की जानकारी मिली। परिजन की आशंका के चलते तीन डॉक्टरों की पैनल ने पीएम किया। इलाज में लापरवाही है तो रिपोर्ट में सामने आ जाएगा। जो भी दोषी होगा, कार्रवाई होगी।

डॉ. के.के वास्कले, सीएचएमओ

पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराते महिला के परिजन।