करणपुरा के लोगों ने सौंपा ज्ञापन
सिटी रिपोर्टर - नीमच
गांधीसागर अभयारण्य से हटाए जा रहे करणपुरा के लोगों ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद भाजपा कार्यालय पहुंचकर विधायक कैलाश चावला से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा मुआवजे के २८ करोड़ रुपए आए छह माह हो गए लेकिन देने आनाकानी की जा रही है। गांव के कन्हैयालाल मीणा, नाहरसिंह मीणा, प्रकाश मीणा, भोनीराम भील, तुलसीराम मीणा, दयाल गुर्जर, हीरा गुर्जर, हरिसिंह मीणा, अमरलाल भील, रमेश मेघवाल, रामलाल मेघवाल, बंशीलाल भील, दशरथ मीणा, हेमराज मीणा, बालचंद्र मीणा, प्रभुलाल मीणा, हेमराज मीणा और बंशी भील मौजूद थे।
विधायक ने उन्हें लोक सभा चुनाव की आचार संहिता से पहले मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
फैक्ट फाईल
गांव - करणपुरा
मकान - १५०
परिवार -२८६
मुआवजा २८ करोड़
आक्रोश जताते करणपुरा के ग्रामीण। फोटो भास्कर