मंडी परिसर में दिनभर रहा सन्नाटा
सिटी रिपोर्टर - नीमच
खाद्य सुरक्षा कानून के विरोध में व्यापारियों ने शुक्रवार से मंडी में खरीदी बंद रखी। इससे मंडी परिसर में दिनभर सन्नाटा रहा। कई लोग बेरोजगार हो गए।
खाद्य सुरक्षा कानून के विरोध में प्रदेश की अधिकांश मंडियां बंद हैं। नीमच मंडी व्यापारी संघ ने शुक्रवार से खरीदी बंद कर दी। अब मंडी कब तक शुरू होगी, समाधान क्या होगा। इस बारे में किसी के पास जवाब नहीं है। मंडी बंद रहने से एक दिन में करीब दो करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ। हम्माल, ठेला एवं टेम्पो चालकों सहित करीब दो हजार से ज्यादा लोग बेरोजगार हो गए। किसानों की मुसीबत बढ़ गई।
राजस्थान जाएगी क्षेत्र की उपज
कानून वापस लेने की मांग
मनासा - खाद्य सुरक्षा कानून के विरोध में व्यापारियों ने खरीदी नहीं की। मंडी दिनभर सूनी रही। मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष अशोक मालपानी और सचिव ललित मूंदड़ा ने कहा मंदसौर-नीमच जिले की मंडियां बंद रही। व्यापारियों ने कानून वापस लेने की मांग की।
व्यापारी महासंघ के निर्णय के बाद प्रदेशभर की मंडिया बंद हो गई। खाद्य सुरक्षा कानून के विरोध में प्रदेश की मंडिया ज्यादा दिन बंद रही तो क्षेत्र के किसान राजस्थान की मंडियों में उपज बेचेंगे। हालांकि इससे किसानों की मुसीबत भी बढ़ेगी।
शुक्रवार को नीमच मंडी में इस तरह सन्नाटा रहा। फोटो भास्कर
खाद्य सुरक्षा कानून के विरोध में अनिश्चितकाली मंडी बंद, बढ़ी किसानों की मुसीबत