पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोहरा समाज ने निकाला जुलूस

बोहरा समाज ने निकाला जुलूस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर. नीमच
बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ.सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन के भाई खोजेमा कुतुबुद्दीन ने उत्तराधिकारी होने का झूठा दावा किया। इसके विरोध में समाजजन ने शनिवार को जुलूस निकाला। जुलूस बोहरा कॉलोनी से कलेक्टोरेट पहुंचा। यहां समाजजन ने एसडीएम राजेंद्रसिंह को शांति, सौहाद्र्र एवं सुरक्षा की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। समाजजन ने खोमेजा कुतुबुद्दीन के झूठे दावे की निंदा की। समाज के लोगों ने बताया डॉ.सैयदना साहब ही हमारे आध्यात्मिक धर्मगुरु थे, जो 1965 में अपने पिता के उत्तराधिकारी बने। दाउदी बोहरा जमात के आमिल साहब शेख सैफुद्दीन भाई मनमाड वाला, हुशामुद्दीन डेरकी, आबिजर हाकिम , मोहम्मद होनेस्ट, मुल्ला खुजेमा, शेख मोहम्मद अली अकबर गार्ड, शब्बीर हड्डीवाला, मुर्तजा जमाली, मुर्तजा कांचवाला, हैदरअली सहित अनेक
लोग शामिल थे।
रतनगढ़ में सौंपा ज्ञापन- दाउदी बोहरा जमात रतनगढ़ के आमिल साहब मुल्ला मुफद्दल के नेतृत्व में जिला अनुविभागीय अधिकारी को शांति एवं सुरक्षा के लिए ज्ञापन सौंपा। अंजुमन सैफी जमात रतनगढ़ के मुल्ला अकबर भाई बोहरा, मुल्ला मुर्तजा भाई, शब्बीर भाई बोहरा सहित अन्य उपस्थित थे।




खोजेमा के खिलाफ कार्रवाई की मांग

मनासा. बोहरा समाज ने शनिवार को एसडीएम नेहा भारतीय को एक ज्ञापन देकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले खोजेमा कुतुबुद्दीन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सैयदना डॉ. मोहम्मद बुरहानुद्दीन के निधन के बाद उनके भाई खोजेमा ने सैयदना होने का दावा किया। समाज ने उनके दावे को खारिज कर दिया। समाजजन सैयदना साहब के पुत्र सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन को धर्मगुरु मानते हैं। एसडीएम ने कहा वे समाज की भावनाओं से उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगी।



मनासा. ज्ञापन सौंपते बोहरा समाजजन।