पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विशुद्धमति माताजी का मंगल आगमन आज

विशुद्धमति माताजी का मंगल आगमन आज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमच. दिगंबर जैन समाज के असीम पुण्योदय से गणिनी आर्यिका रत्न 105 विशुद्धमति माताजी का मंगल प्रवेश रविवार सुबह 9 बजे बारादरी से होगा।
जुलूस नया बाजार, तिलक मार्ग, पुस्तक बाजार से होकर दिगंबर जैन मंदिर पहुंचेगा। दर्शन के पश्चात संघ का प्रवास माहेश्वरी भवन में होगा। विशुद्धमति माताजी का 65वां जयंती महोत्सव 1 फरवरी को मनाया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रांतों से हजारों जैन धर्मावलंबी शामिल होंगे। समाज अध्यक्ष एसके जैन व सचिव अजय कासलीवाल ने सभी धर्मानुरागी बंधुओं से बारादरी पहुंचकर संघ की मंगल आगवानी की विनती की।