आज गूंजेंगे देशभक्ति गीत
सिटी रिपोर्टर. नीमच
देश की आन-बान और शान का प्रतीक तिरंगा आज शान से लहराएगा। जिलेभर में गणतंत्र दिवस की धूम रहेगी। मुख्य समारोह शासकीय बाउमावि क्रं.-2 में होगा। सुबह ९ बजे प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री सुरेंद्र पटवा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। परेड में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल नीमच, सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल के जवान और नगर सेना, एनसीसी जूनियर एवं एनसीसी सीनियर डिवीजन स्काउट गाइड कैडेट्स की टुकड़ी शामिल होगी। स्कूली बच्चे रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे। अतिथि विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कर्मचारियों को पुरस्कार देंगे। शासकीय कार्यालयों और स्कूलों में सुबह ८ बजे ध्वजारोहण होगा।
बच्चों ने बनाई भारत की आकृति
शनिवार को शिक्षक कॉलोनी स्थित नीमच एनीमेंट एकेडमी में गणतंत्र दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों ने भारत की आकृति बनाई। निदेशक सुशील जाधव ने गणतंत्र का महत्व बताया।
प्रभातफेरी में गूंजेंगे शहीदों के जयकारे
मनासा. क्षेत्र में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह जगह-जगह झंडावंदन होगा। नगर में सुबह ७.३० बजे रामपुरा नाके से प्रभातफेरी निकलेगी। बच्चे शहीदों के जयकारे लगाएंगे। रामपुरा नाके से पर्यावरण मित्र संस्था बाना निकालेगी। प्रभातफेरी मुख्य मार्गों से होकर समारोह स्थल कन्याशाला स्कूल मैदान पहुंचेगी। यहां मुख्य समारोह होगा। जनपद पंचायत अध्यक्ष कविता डबकरा झंडावंदन करेंगी। नगर परिषद अध्यक्ष नीलिमा मारू अध्यक्षता करेंगी। स्कूली बच्चे रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में विजेताओं को अतिथि पुरस्कार देंगे। झांकियों को पुरस्कृत किया जाएगा। रामपुरा, कुकड़ेश्वर और आंत्रीमाताजी क्षेत्र में भी गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। भाजपा, कांग्रेस के साथ सामाजिक संगठन झंडावंदन करेंगे।
गणतंत्र दिवस पर मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज नीमच अजमीढज़ी वाटिका में सुबह ९.३० बजे समाज के बुजुर्गाे का सम्मान करेगा। गायत्री मंदिर रोड स्थित हेमू कालानी चौराहे पर सिंधी समाज सुबह १० बजे ध्वजारोहण करेगा। रेडक्रॉस भवन में सुबह ८.१५ बजे कलेक्टर एवं रेडक्रॉस चेयरमैन झंडावंदन करेंगे। गोमाबाई रोड स्थित लायंस डेन पर सुबह ८.३० बजे लायंस क्लब नीमच अध्यक्ष महेंद्र भटनागर झंडावंदन करेंगे।
ब्लॉक कांग्रेस का ध्वजारोहण गांधीभवन में होगा
गणतंत्र दिवस पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नीमच अध्यक्ष हाजी बाबू सलीम सुबह 8 बजे कांग्रेस कार्यालय गांधीभवन में झंडावंदन करेंगे। जानकारी ब्लॉक प्रवक्ता मुकेश कालरा ने दी।
आज भारत पर्व का आयोजन
गणतंत्र दिवस पर शाम 6.30 बजे ‘भारत पर्व’ का आयोजन कलेक्टोरेट परिसर में होगा। आयोजन संस्कृति विभाग के सौजन्य से किया जाएगा। इस बार नीमच जिले के लिए प्रतिकल्पा सांस्कृतिक संस्था उज्जैन के कलाकार मालवी बधाई लोक नृत्य व राजीव शर्मा ((नागदा)) सुराज गान की भव्य एवं मनमोहक प्रस्तुति देंगे।
यहां भी होगा झंडावंदन
कार्यक्रम
रविवार को जिलेभर में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। स्कूली बच्चे प्रभात फेरियां निकालेंगे। जगह-जगह आजादी और देशभक्तिके तराने गूंजेंगे।
गणतंत्र दिवस -