वोट देकर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं
सिटी रिपोर्टर. नीमच
लोकसभा चुनाव में उत्साहपूर्वक मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। यह बात शनिवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विकाससिंह नरवाल ने कही। वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित जिलास्तरीय समारोह में बोल रहे थे। एसपी रूडोल्फ अल्वारेस, जिपं मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीएस रण्दा मंचासीन थे। जिलास्तरीय निबंध प्रतियोगिताओं के विजेता आकाश, ज्योति, लोकेश, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता आशीष, बालमुकुंद धनगर एवं रेखा, महाविद्यालय स्तर पर निबंध प्रतियोगिता के विजेता रामस्वरूप प्रजापति, प्रहलाद भट्ट, किरण सोनी, स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता प्रहलाद भट्ट, काजल लक्षकार, नीलू लक्षकार, वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेता प्रहलाद भट्ट, पूजा सोलेरा, हरिसिंह बैस एवं विपक्ष में विजेता रही अनुश्री जैन, रामस्वरूप प्रजापति दिशा मेनारिया को पुरस्कार राशि भेंटकर सम्मानित किया।
गल्र्स कॉलेज में ली शपथ- गल्र्स कॉलेज में विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलार्ई। प्राचार्य मीना हरित, प्रो. साधना सेवक सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित थे।
नगरपालिका के स्टाफ ने ली शपथ
मतदाता दिवस पर नगरपालिका स्टाफ ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीपी राय के नेतृत्व में स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराने की शपथ ली। सीएमओ ने कहा लोकतांत्रिक परंपरा को बनाए रखेंगे। किसी प्रकार के धर्म, जाति, प्रजाति, समुदाय भाषा व प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना प्रत्येक चुनाव निर्भय होकर सम्पन्न कराएंगे।
बनाई मानव शृंखला
मनासा. मतदाता दिवस पर शनिवार को मानव शृंखला बनाई गई। नए मतदाताओं को वोटर कार्ड वितरित किए गए।
सुबह ११ बजे कारगिल चौक से रामपुरा रोड तक एसडीएम नेहा भारतीय, तहसीलदार अनिल दुबे, एसडीओ पीएचई मनोहर पाटीदार, एसीडियो महेश शर्मा, टीआई आरएस भदौरिया सहित सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर मानव शृंखला बनाई। कन्याशाला की छात्राओं, उत्कृष्ट स्कूल के विद्यार्थी और स्टाफ ने भी मानव शृृंखला में भाग लिया। इसके बाद कन्याशाला परिसर में नए मतदाताओं को वोटर कार्ड वितरित किए गए।
नए मतदाता को वोटर कार्ड वितरित करते कलेक्टर।
कलेक्टर विकाससिंह नरवाल ने कहा
मतदाता दिवस