शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
सिटी रिपोर्टर. नीमच
बघाना की सिद्धि विनायक कॉलोनी के पास रहने वाली एक महिला ने दो लोगों के खिलाफ बेटी को भगाकर ले जाने और कोर्ट मैरिज का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया। बघाना पुलिस ने बताया आरोपी प्रकाशनाथ एवं अमरुनाथ निवासी चरलिया १४ जनवरी को एक युवती को भगा ले गए थे। कोर्ट मैरिज के नाम पर प्रकाशनाथ ने युवती से स्टांप पर अगंूठा लगवा लिया। इसके बाद दोनों ने दुष्कर्म किया। प्रकाशनाथ और अमरुनाथ का सहयोग करने वाले रिश्तेदार मिट्ठूनाथ, मोहननाथ, बोपारीनाथ के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।