पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला वार्ड में अव्यवस्थाएं देख उखड़ीं महिला नेत्रियां

महिला वार्ड में अव्यवस्थाएं देख उखड़ीं महिला नेत्रियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चसीएमएचओ और सीएस को बताई प्रसूति वार्ड की समस्याएं
सिटी रिपोर्टर - नीमच
राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर जिला अस्पताल में महिलाओं को बिस्किट बांटने पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियां प्रसूति वार्ड में गंदगी और अव्यवस्थाएं देखकर उखड़ गईं। सीएमएचओ ऑफिस में आक्रोश जताया और उन्हें साथ लेकर वार्ड की समस्याएं बताई।
महिला मोर्चा की कुछ सदस्य प्रसूति वार्ड पहुंची तो अव्यवस्थाएं देख हैरान रह गईं। बिस्किट वितरण के बाद सभी, भाजपा पदाधिकारी के साथ सीएमएचओ ऑफिस पहुंची और खरी-खरी सुनाई। गंदगी की समस्या तथा अव्यवस्थाओं को लेकर आक्रोश जताया। सीएमएचओ डॉ. केके वास्कले और सिविल सर्जन डॉ. आरपी माहेश्वरी को साथ लेकर प्रसूति वार्ड गई और समस्याएं बताई। वार्ड में भर्ती महिलाओं के लिए प्रर्याप्त कंबल भी नहीं थे। वार्ड में गंदगी और चैनल गेट के पास कीचड़ की सफाई की मांग की। वार्ड के बाहर गैलेरी में लगे बेड पर भर्ती महिलाओं को ठंड से बचाने के लिए खिड़कियों में कांच लगवाने की मांग की। इस दौरान प्रसूति कराने के लिए रुपए लेने का मामला उठा। अधिकारियों ने रुपए लेने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की पहचान की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं होने से कार्रवाई नहीं की। महिला कार्यकर्ताओं ने दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शीलू व्यास, किरण शर्मा, मनजीत कौर, हेमलता धाकड़, रितु नागदा, आभा सोनी, वंदना खंडेलवाल, मनीषा सिंहल, शकुंतला नरवले, माधुरी बैरागी, मीनू लालवानी, भाजपा जिला महामंत्री हेमंत हरित, आदित्य मालू, विपुल सिंहल के साथ अन्य उपस्थित थे।




प्रसूति वार्ड के बरामदे में लगे बेड और जालियों पर कांच के सेक्शन की मांग व समस्याएं बताती महिला नेत्रियां।