पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाको कर्मचारी 30 से हड़ताल पर

नाको कर्मचारी 30 से हड़ताल पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - नीमच
नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन ((नाको)) के तहत संचालित समस्त अधिकारी और कर्मचारी 30 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। प्रदेश के 850 सहित देशभर के साढ़े छह हजार कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से कई सेवाएं प्रभावित होंगी। इससे देशभर में संचालित आईसीटीसी, एआरटी सेंटर, एसटीडी क्लीनिक और शासकीय ब्लड बैंक बंद रहने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
जिन कर्मचारियों का वर्तमान में वेतन 13250 रुपए है उस पर प्रतिवर्ष वेतन वृद्धि की बजाए 13 हजार निश्चित कर अधिकतम दो वेतन वृद्धि देने के नियम के विरोध, भविष्य में मिलने वाली वेतनवृद्धि की घोषणा नहीं करने, हाई रिस्क एरिया में कार्य करने के भत्तों की घोषणा के प्रस्ताव को निरस्त करने के विरोध सहित अन्य मांगों को लेकर देशभर के नाको अधिकारी-कर्मचारी 30 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। जिला एड्स नियंत्रण समिति कर्मचारी ऑल इंडिया एड्स एम्प्लाय एसोसिएशन के तत्वाधान में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। इसमें मप्र राज्य एड्स नियंत्रण के कर्मचारी भी भाग लेंगे।