लहराया तिरंगा, गुनगुनाए तराने
आन-बान व शान का प्रतीक तिरंगा जिलेभर में हर्षोल्लास से लहराया। गणतंत्र के तराने गुनगुनाए। सुबह गणतंत्र पर्व मना और शाम को भारत पर्व।
सिटी रिपोर्टर - नीमच
मुख्य समारोह हायर सेकंडरी स्कूल क्रमांक-दो में हुआ। यहां पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री सुरेंद्र पटवा ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट परेड की सलामी ली और सीएम के संदेश का वाचन किया। इससे पहले शांति के प्रतीक सफेद कबूतर एवं गुब्बारे छोड़े गए। सीआरपीएफ के बैंड की मधुर धुन के साथ तीन हर्ष फायर हुए।परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक विशाल मालवीय एवं उपनिरीक्षक राजपालसिंह राठौर के नेतृत्व में परेड की सलामी दी। सबसे आगे सीआरपीएफ की टुकड़ी उपनिरीक्षक मदनलाल के नेतृत्व में चल रही थी। उसके बाद अमृत कीर्ति के नेतृत्व में एसएएफ, उपनिरीक्षक गोविंद बगोली के नेतृत्व में जिला पुलिस बल, प्लाटून कमांडेंट रमेशचंद्र शर्मा के नेतृत्व में नगर सेना, चेंलग रागी के नेतृत्व में एनसीसी सीनियर, राकेश महाव के नेतृत्व में एनसीसी जूनियर और एम एल कबानी के नेतृत्व मे सीआरपीएफ के बैंड की धुन पर सभी कदम मिलाकर चल रहे थे।
लोकतंत्र रक्षक, द्वितीय विश्वयुद्ध में भाग लेने वाले भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। विधानसभा निर्वाचन एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 34 अधिकारी कर्मचारियों, 33 खिलाडिय़ों, 10 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। आदिम जाति कल्याण विभाग की ओर से 8 छात्र-छात्राओं को एपीजे अब्दुल कलाम छात्रवृत्ति दी गई। सामूहिक पीटी प्रदर्शन एवं शासकीय कन्या उमावि, रेडक्रॉस, उत्कृष्ट विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय सहित कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विभिन्न 20 विभागों ने झांकियां भी निकाली। विधायक कैलाश चावला, दिलीपसिंह परिहार, मंगल पटवा, नपाध्यक्ष नीता दुआ, उपाध्यक्ष महेंद्र भटनागर, अन्य जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, वनमंडलाधिकारी एमएस सिसौदिया, अपर कलेक्टर पीआर कतरोलिया, सीईओ डीएस रणदा सहित जिलेभर के आला अधिकारी, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
ञ्चस्प्रिगवुड स्कूल संचालिका चारुलता चौबे ने ध्वजारोहण किया। शहीदों को श्रद्धांजलि दी। विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां दी। उपप्राचार्य राहुल पाल सहित शिक्षक उपस्थित थे।
ञ्चलायंस डेन पर अध्यक्ष महेंद्र भटनागर ने ध्वजारोहण किया। सचिव योगेश पंत, सतीश मित्तल, डॉ. रमेश दक, बाबूलाल गौड़ सहित सदस्य उपस्थित थे।
ञ्चब्लॉक कांग्रेस कमेटी नीमच का गांधीभवन पर ब्लॉक अध्यक्ष हाजी बाबू सलीम ने ध्वजारोहण किया। मुकेश कालरा, राधेश्याम गोयल, अरविंद चौपड़ा, नपाध्यक्ष नीता दुआ, हरीश दुआ, बृजेश मित्तल सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।