पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योजनाएं सरकार की, लाभ परिवार को

योजनाएं सरकार की, लाभ परिवार को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - मनासा
ग्राम पंचायत चपलाना में सरकारी योजनाओं पर परिवारवाद हावी हो गया। ग्रामीणों ने सरपंच पर परिजन को ही सरकारी योजनाओं का लाभ देने का आरोप लगाया। इसकी शिकायत एसडीएम से की।
चपलाना के गणपत, अंतरसिंह, मुकेश और कन्हैयालाल ने बताया सरपंच रामनारायण कछावा ने खुद के काका के लड़के जगदीश कछावा को पंचायत सचिव बनवा दिया। भाई मदनलाल कछावा की पत्नी के नाम कपिलधारा कुआं खुदवाया। बड़े भाई गोपाल के नाम से मुख्यमंत्री आवास स्वीकृत किया है। इससे पहले गोपाल के नाम इंदिरा आवास कुटीर भी स्वीकृत है। वाटरशेड समिति अध्यक्ष पद पर गोपाल को नियुक्त किया। बगदीराम, लक्ष्मीनारायण और बल्लू ने बताया तीन साल से ग्रामसभा नहीं हुई। मनमाने तरीके से सरपंच-सचिव पंचायत चला रहे हैं। कागजों में ग्रामसभा कर पंचों के फर्जी हस्ताक्षर किए जा रहे हैं। न पंचों को ग्रामसभा की सूचना मिलती और न ग्रामीणों को। सरपंच-सचिव ने परिजन के मोहल्लों में काम कराया। लेकिन ग्रामीण परेशानी झेल रहे हैं।मनरेगा के जॉब कार्ड फर्जी तरीके से भरे गए। आर्थिक अनियमितता की गई है। ग्रामीणों ने एसडीएम नेहा भारतीय को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की।
कराई ग्रामसभा, मांगा हिसाब-रविवार को ग्राम में ध्वजारोहण के साथ ही ग्रामसभा होनी थी लेकिन सरपंच नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने सचिव जगदीश कछावा को बुलाया और ग्रामसभा की। ग्रामीणों ने पंचायत से योजनाओं की जानकारी और रिकॉर्ड मांगा तो सचिव ने न रिकॉर्ड बताया और न
जानकारी दी। उपसरपंच मुकेश राठौर ने झंडावंदन किया।




एसडीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीण।