नमो टी स्टॉल पर नि:शुल्क पिलाई चाय
नीमच - भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कांग्रेसियों की टिप्पणी के विरोध में रविवार को प्रत्येक मंडल पर भाजयुमो ने नमो टी स्टॉल लगाई। लोगों को नि:शुल्क चाय पिलाई गई। नीमच मंडल ने फव्वारा चौक पर टी स्टॉल लगाई। शुभारंभ मंत्री सुरेंद्र पटवा ने किया। जिलाध्यक्ष विश्वदेव शर्मा सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।
सिंगोली - पुराने बस स्टैंड पर स्टॉल लगाकर चाय पिलाई। सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक कार्यकर्ताओं ने चाय बनाई। मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़, नगर अध्यक्ष राजकुमार व्यास, मंडल महामंत्री ओम सोनी सहित पदाधिकारी मौजूद थे।
भादवामाता - जवासा चौराहे पर स्टॉल लगाई। दोपहर 1 से 3 बजे तक मंडल अध्यक्ष प्यारसिंह चुंडावत, जगदीश गुर्जर, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजेंद्रसिंह चौहान, महेश गुर्जर, छगन पाटीदार, विनोद पाटीदार, पवन टेलर सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।