- Hindi News
- सेंट फ्रांसिस स्कूल में रख दिया था अवकाश, विरोध पर प्राचार्य ने अकेले फहराया तिरंगा
सेंट फ्रांसिस स्कूल में रख दिया था अवकाश, विरोध पर प्राचार्य ने अकेले फहराया तिरंगा
नीमच - मनासा रोड स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में रविवार को गणतंत्र दिवस पर स्कूल में अवकाश था। न शिक्षक आए और न विद्यार्थी। दोपहर 1 बजे तक सन्नाटा था। शैलेंद्र नागदा, नीलेश नीमा और राकेश सहित कुछ युवाओं ने विरोध जताया। इसके बाद आनन-फानन में प्राचार्य ने तिरंगा फहराया। प्राचार्य जॉन सर का कहना था ठंड ज्यादा होने से कार्यक्रम दोपहर 1 बजे रखा था। हमारे स्कूल में छोटे बच्चे पढ़ते हैं।