पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिन में दो हादसे, दो की मौत

दो दिन में दो हादसे, दो की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - नीमच
जावरा-नयागांव फोरलेन पर दो दिन में हुए दो हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। दो युवक घायल हुए। दोनों हादसों में ट्रक ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मारी थी।
पहला हादसा रविवार शाम 5.30 बजे नयागांव टोलटैक्स बैरियर के आगे रिलायंस पेट्रोल के पास निम्बाहेड़ा थाना क्षेत्र में हुआ। बाइक ((एमपी44जी1477)) पर निम्बाहेड़ा से नीमच आ रहे युवकों को अज्ञात ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बघाना क्षेत्र नाका नंबर 4 निवासी यूसुफ पिता उमरदराज ((30)) की मौत हो गई जबकि अमजद पिता जमील खां ((29)) निवासी पठारी मोहल्ला घायल हुआ। दूसरा हादसा सोमवार दोपहर 3 बजे भाटखेड़ा फोरलेन पर हुआ। बिनोता थाना निम्बाहेड़ा निवासी दो बाइक सवारों को ट्रक ((आरजे 09 जी1609)) ने टक्कर मारी। बाइक के पीछे बैठे बबलू पिता जगदीशचंद वैष्णव ((30)) की मौत हो गई जबकि सोहनलाल पिता सौभागमल ((22)) घायल हो गया। हादसा पिपलियामंडी जाते समय हुआ। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। नीमच सिटी पुलिस ने मामला दर्ज किया।