- Hindi News
- पात्र नि:शक्तों को योजनाओं का लाभ दिलाने का आग्रह
पात्र नि:शक्तों को योजनाओं का लाभ दिलाने का आग्रह
नीमच - स्पर्श अभियान के तहत सर्वेक्षित सभी नि:शक्तों को विकलांग प्रमाण-पत्र प्रदान करें। कोई भी नि:शक्तजन न छूटे। गरीबी रेखा की सूची में नाम जोडऩे संबंधी आवेदनों का परीक्षण कर वास्तविक गरीबों को बीपीएल कार्ड बनाकर दें। उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाएं। यह निर्देश कलेक्टर विकाससिंह नरवाल ने दिए। वे मंगलवार को जनसुनवाई कर रहे थे। जनसुनवाई में 129 लोगों ने कलेक्टर से मुलाकात कर समस्या सुनाई। जिला पंचायत सीईओ डीएस रण्दा और एसडीएम राजेंद्रसिंह उपस्थित थे।
यह समस्या आई सामने -जालीनेर के सरपंच मांगीलाल ने स्कूल के रास्ते से शराब की दुकानें हटवाने, जीरन की धापूबाई ने तेज बारिश से कच्चे मकान गिरने पर आर्थिक सहायता दिलाने, टाटियांखेडी के दल्ला बंजारा ने खेत का रास्ता खुलवाने, नीमच सिटी की रेहाना बी ने मकान में तोडफ़ोड करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने, मुल्तानी मोहल्ला रामपुरा के नीलेश ,दीपक, जगदीश, राहुल सहित समस्त मोहल्ला वासियों ने मोबाइल टॉवर हटवाने, अठाना के श्यामलाल धाकड़ ने आर्थिक सहायता दिलाने, बस्सी की बावडी के अमरलाल चारण ने घास चराने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने और बिसलवास कलां के रतनलाल दर्जी ने अवैध सरकारी भूमि बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने अधिकारियों को जांच के आदेश दिए।
जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 129 लोगों की समस्या