पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समारोह के कारण रास्ते भी बंद कर देते हैं

समारोह के कारण रास्ते भी बंद कर देते हैं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - नीमच
कमल अग्रसेन भवन में समारोह होने के कारण रास्ता बंद कर देते हैं। दूसरी तरफ दुर्गा ऑइल मिल वाले रास्ता बंद कर देते हैं। ऐसे में रहवासियों को घर आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
यह पीड़ा कमल अग्रसेन भवन में बंगला नं. 59, 60 के रहवासियों ने सामाजिक संस्था ‘सहयोग’ की चौपाल पर सुनाई। रहवासियों ने बताया सामुदायिक भवन में आयोजन होने पर हमारी मुसीबत बढ़ जाती है। रास्ता बंद होने से घर जाने में परेशानी होती है। हमने प्रबंधकों से चर्चा की लेकिन हल नहीं निकला। कलेक्टर और नपा में शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। नपा सफाई नहीं कराती। नालियां कचरे से भरी है। स्ट्रीट लाइट नहीं है। पानी के लिए भटकना पड़ता है। सहयोग संरक्षक किशोर जेवरिया ने कहा समस्याओं को देखकर लगता है नपा और प्रशासन इन्हें नीमच का नागरिक नहीं मानते। रहवासी सफाई, नाली, सड़क, बिजली, पानी की समस्या झेल रहे हैं। चौपाल में कमल अग्रसेन भवन अध्यक्ष मोतीलाल मित्तल भी उपस्थित थे। उन्होंने ने कहा हमें यहां के रहवासियों की परेशानियों का अहसास है। हमने नाली निर्माण शुरू कर दिया है। शीघ्र सड़क ठीक करा देंगे। राकेश गर्ग, विनोद गर्ग, प्रकाश भट्ट, डॉ.जगदीश सिंहल, डॉ.पृथ्वीसिंह वर्मा, तेजसिंह जैन, कुशल बोथरा, गणेश खंडेलवाल, ओमप्रकाश चौधरी, किशनलाल कटारिया, जीवन कौशिक, ओमप्रकाश बंसल, मांगीलाल चंदेरिया, नवलराम सालवी, दीपक चंडालिया उपस्थित थे।