ताल में आज लोक कल्याण शिविर
नीमच - सिंगोली तहसील के ताल में बुधवार को जिलास्तरीय लोक कल्याण शिविर होगा। सुबह 10.30 बजे कलेक्टर विकाससिंह नरवाल सहित जिला अधिकारी गांव में समस्याओं का निराकरण करेंगे।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीएस रण्दा ने ग्रामीणों से शिविर में अधिकाधिक लाभ उठाने का आगृह किया।
संभागायुक्त पांडेय कल शहर में
नीमच - संभाग आयुक्त अरुण पांडे्य गुरुवार को नीमच आएंगे। वे सुबह 11.00 बजे कलेक्ट्रेट में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य एवं लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा, जिले की समस्याओं पर जिलास्तरीय अधिकारियों से चर्चा करेंगे। जानकारी एसडीएम राजेंद्रसिंह ने है।
विधायक निधि से तीन कार्य स्वीकृत
नीमच - विधायक दिलीपसिंह परिहार की अनुशंसा पर तीन कार्यों के लिए 13 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की। वार्ड 10 ग्वालटोली में महिला स्नानगार निर्माण के लिए तीन लाख रुपए, ग्वालटोली में पुलिस आवासगृह एवं नीमच सिटी के नए थाने की बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए पांच-पांच लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की। कलेक्टर विकाससिंह नरवाल ने संबंधित एजेंसियों को निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए।
शिविर के लिए प्रभारी मंत्री से मुलाकात
नीमच - रोटरी क्लब के तत्वाधान में 5 से 12 मार्च तक हायर सेकंडरी विद्यालय क्रमांक-2 में होने वाले मेगा चिकित्सा शिविर के लिए क्लब के सदस्य एवं पदाधिकारी प्रभारी मंत्री दीपक जोशी से मिले। शिविर चेयरमैन विजय जैन गोल्डन के नेतृत्व बताया शिविर में 50 हजार ओपीडी एवं 4 हजार चिकित्सा ऑपरेशन किए जाएंगे। प्रभारी मंत्री को निमंत्रण दिया है। क्लब प्रवक्ता ब्रजेश सक्सेना ने बताया शिविर के लिए रोटरी क्लब के सदस्य नीमच, प्रतापगढ़, मंदसौर, चित्तौडगढ़़ जिलों के विभिन्न गांवों में सर्वे कर रहे हैं। जिला पंचायत के ईश्वरसिंह पहलवान, भाजपा जिलाध्यक्ष मंगला पटवा, पूर्व गृहमंत्री कैलाश चावला, विधायक दिलीपसिंह परिहार, हरिप्रसाद जोशी, दर्शनसिंह गांधी, पुरुषोत्तम गुप्ता
उपस्थित थे।