मंडियों में शुरू हुई खरीदी
खाद्य सुरक्षा कानून के विरोध में बंद प्रदेश की मंडियां सीएम के आश्वासन के बाद मंगलवार से चालू हो गईं। कानून के विरोध में व्यापरियों ने शुक्रवार से खरीदी बंद रखी थी। इससे नीमच, मनासा एवं जावद मंडी में करोड़ों का कारोबार प्रभावित हुआ। मंडी में काम करने वाले हजारों लोग बेरोजगार थे।मंगलवार को नीमच मंडी में 20 हजार बोरी की आवक हुई।
मंडी में लहसून के ढेर।
सिटी रिपोर्टर - नीमच
सोमवार को व्यापारी महासंघ की मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मुलाकात और आश्वासन के बाद मंगलवार से मंडियों में रौनक लौट गई। मंडियां चालू होने से किसानों की मुसीबत कम हो गई। हालांकि अधिकांश किसानों को सूचना नहीं मिलने से आम दिनों की तुलना में नीमच मंडी में कम आवक रही।लहसुन, सोयाबीन, गेंहू, धनिया, रायड़ा सहित अन्य उपज मिलाकर 20 हजार बोरी की आवक हुई। मंडी खुलने से व्यापारियों के साथ किसानों के चेहरे खिल उठे। हम्माल, ठेला चालक एवं अन्य कार्यों से जुड़े लोग खुश हो गए। मनासा मंडी एवं जावद मंडी में भी चहल-पहल बढ़ गई।
मंडी में आने वाली किसानों की उपज जैसी भी हो व्यापारी खरीद सकते हैं। मंडी से खरीदकर सीधे भरते हैं तो किसी प्रकार के लाइसेंस की जरूरत नहीं है। न किसी प्रकार की कार्रवाई होगी। यदि व्यापारी माल का स्वरूप बदलता है या प्रोसेस करता है तो इसके लिए निश्चित कार्रवाई से गुजरना होगा। लाइसेंस भी लेना होगा। नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई होगी।
यह मिला आश्वासन
मंगलवार को मंडी में सोयाबीन की बोली लगाते व्यापारी। फोटो भास्कर
आवक एक नजर में
उपज आवक भाव
लहसुन 9000 100 से 4000
सोयाबीन 2000 2300 से 3890
गेहूं 2000 1500 से 1980
रायड़ा 700 2700 से 3246
धनिया 1700 4000 से 7400
अन्य 5000 ---