पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवाहिता की संदिग्ध मौत, दो डॉक्टरों की पैनल ने किया पीएम

विवाहिता की संदिग्ध मौत, दो डॉक्टरों की पैनल ने किया पीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - नीमच
बघाना की एक विवाहिता की मंगलवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायकों वालों ने हत्या और आत्महत्या की आशंका जताई। उनकी मांग पर दो डॉक्टरों की पैनल ने पीएम किया। पीएम के दौरान दोनों पक्ष के लोग मौजूद थे। बघाना पुलिस ने मामला दर्ज
किया है।
जाकिर गली की हिना पति मोहसिन खान ((22)) की अचानक तबीयत खराब होने पर परिजन नर्सिंग होम ले जा रहे थे। इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही हिना के पिता मोहम्मद इशहाक और भाई सईद अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बेटी की संदिग्ध मौत की सूचना बघाना थाने में दी। जिला अस्पताल में डॉ. हितेंद्रसिंह सिसौदिया और डॉ. सविता चमडिय़ा की पैनल ने पीएम किया। रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।



17 दिन पहले हुआ था बेटा- हिना का निकाह एक साल पहले बघाना के मोहसिन से हुआ था। उसने 17 दिन पहले जिला अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया।

हिना को करते थे प्रताडि़त

पिता और भाई सईद ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले हिना को प्रताडि़त करते थे। सोमवार रात सईद से हीना की बात हुई थी। सईद ने बताया वह डरी-सहमी लग रही थी। इशहाक ने बताया सोमवार रात मैं और मेरी पत्नी उसके घर जाकर खाना खिलाकर आए थे। वह स्वस्थ थी। अचानक मौत कैसे हो

सकती है।

घबराने और चक्कर आने पर अस्पताल ले गए -हिना के पति मोहसिन और उसके बड़े भाई ने बताया सुबह 8 बजे अचानक जी घबराने और चक्कर आने पर निजी अस्पताल ले गए। 15-20 मिनट में मौत हो गई।

शव पीएम के लिए ले जाते।