चिह्नित स्थानों पर ही कम होगी गाइड लाइन
सिटी रिपोर्टर - नीमच
शहर के जिन स्थानों पर जमीनों के बाजार और सरकारी भावों में भारी अंतर होगा। वहां की गाइड लाइन कम की जाएगी। ऐसे स्थानों को चिह्नित किया जाएगा। रजिस्ट्रार विभाग ने काम शुरू कर दिया है। पिछले साल भारी विरोध के बाद इस बार गाइड लाइन को लेकर रजिस्ट्रार विभाग फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। विभाग पहले उन स्थानों का चयन कर रहा है, जहां भाव में ज्यादा अंतर है। इन स्थानों पर गाइड लाइन घटाने का विचार हो सकता है। जानकारी अनुसार शहर में ऐसे करीब २० स्थानों का चयन किया है। इसको लेकर प्रॉपटी ब्रोकरों ने विरोध जताया था।
आईजी के आदेश पर काम
॥हम आईजी पंजीयक के आदेश पर काम रहे हैं। गाइड लाइन घटाने का प्रस्ताव है, स्थान चिह्नित करने के बाद ही निर्णय लेंगे। आगे निर्णय जिला मूल्याकंन समिति को करना है।
पीके सक्सेना, सब रजिस्ट्रार, नीमच।
व्यवहारिक हो गाइड लाइन
॥गाइड लाइन के लिए कलेक्टरों को पत्र लिखा है। गाइड लाइन व्यवहारिक होना चाहिए। इसके लिए दाम घटाने पड़े तो घटाएं।
दीपाली रस्तोगी, महानिरीक्षक, पंजीयन।
शहर की गाइड लाइन कम करने की कवायद शुरू हो गई है। हालांकि गाइड लाइन केवल चिह्नित स्थानों पर कम की जाएगी। रजिस्ट्रार विभाग ने पंजीयक महानिरीक्षक के पत्र के बाद काम शुरू कर दिया है।
उपमूल्यांकन समिति स्तर पर तैयारी
॥अभी उपमूल्यांकन स्तर पर तैयारी चल रही है। जल्द ही जिला मूल्यांकन समिति की बैठक होगी। आईजी पंजीयक के आदेश और शासन के अनुरूप निर्णय लेंगे।
राजेंद्रसिंह, एसडीएम एवं प्रभारी रजिस्ट्रार।
प्रभारी मंत्री के समक्ष उठा मामला
हाल ही में प्रभारी मंत्री दीपक जोशी शहर आए थे। उनके समक्ष गाइड लाइन का मामला उठा था। प्रभारी मंत्री ने दो टूक कहा था अगर गाइड लाइन घटने से लोगों का भला हो तो उसमें हमें देरी नहीं करना चाहिए। प्रभारी मंत्री के निर्देशों के बाद प्रक्रिया में तेजी आई।
बंगला-बगीचा पर भी होगा विचार
बंगला-बगीचा क्षेत्र में प्रतिबंध को देखते हुए गाइड लाइन घटाने पर विचार हो सकता है। इन क्षेत्रों में प्रतिबंध के बावजूद गाइड लाइन बढ़ा दी। जिला मूल्याकंन समिति विचार सकती है।
पिछले साल यह थी स्थिति, इन्हीं स्थानों पर हो सकता है विचार
क्षेत्र आवासीय व्यवसायिक
टैगोर मार्ग 1,43,000 1,43,000
काटजू मार्ग 1,43,000 1,43,000
बंगला नंबर 47,48,49, 50 1,43,000 1,43,000
विजय टॉकीज से 1,43,000 1,43,000
योजना क्र. 11 महू-नसीराबाद रोड 90,000 90,000
शास्त्री नगर 44000 44000
शिक्षक कॉलोनी 43000 43000
गोमाबाई रोड 37,000 37,000
स्कीम नंबर 36-34 28,000 35,700
मूलचंद मार्ग 10,000 20,000
((गाइड लाइन की दर प्रति वर्ग मीटर में।))
जमीन पर
ही रहें, प्रॉपर्टी
के दाम