भाजपा के भादवामाता मंडल की बैठक आज
नीमच - भाजपा के भादवामाता मंडल की बैठक बुधवार सुबह 11 बजे जवासा चौराहे पर होगी। मंडल महामंत्री पद्मसिंह चौहान और परमानंद नागदा ने बताया बैठक में संगठन मंत्री ब्रजेश चौरसिया, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार एवं भादवामाता मंडल अध्यक्ष प्यारसिंह चुंडावत मार्गदर्शन देंगे। मंडल के पदाधिकारी सहित उपस्थित रहेंगे।
उत्तर मंडल की बैठक सेमली चंद्रावत में
भाजपा के अभियान मोदी फॉर पीएम, एक वोट एक नोट कार्यक्रम व आजीवन सहयोग निधि के साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के लिए लोहा एवं गांव की मिट्टी के संग्रहण के लिए सेमली चंद्रावत में गुरुवार को उत्तर मंडल की बैठक होगी। संगठन मंत्री, जिलाध्यक्ष मंगल पटवा, उत्तर मंडल अध्यक्ष अशोक जैन सहित अन्य का मार्गदर्शन देंगे।