हीमोग्लोबिन की जांच के लिए कतार
नीमच - जाजू कन्या कॉलेज में हीमोग्लोबिन परीक्षण शिविर लगा। इसमें महाविद्यालय की 370 छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने जांच कराई। आयोजन युवक रेडक्रॉस इकाई एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत रेडक्रॉस सोसायटी ने किया। आरोग्यम दल ने छात्राओं का वजन, उम्र, लंबाई एवं हिमोग्लोबिन परीक्षण के आंकड़े लिए। रेडक्रॉस सोसायटी से सत्येंद्रसिंह राठौर, निर्मल जांगीड़, लक्ष्मी आहुजा, ओमप्रकाश नायक एवं अंबालाल डोरिया ने हीमोग्लोबिन परीक्षण किया। महाविद्यालय प्राध्यापक प्रो.साधना सेवक हीमोग्लोबिन के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. मीना हरित ने बताया जिन छात्राओं का हीमोग्लोबिन परीक्षण किया। तीन माह बाद पुन: परीक्षण किया जाएगा। कैल्शियम एवं आयरन की दवाओं का वितरण भी किया।