पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मास्टर ट्रेनरों ने शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

मास्टर ट्रेनरों ने शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमच - शासकीय शालाओं में कार्यरत प्रावि-मावि के शिक्षकों को स्थानीय डाइट कार्यालय में मास्टर ट्रेनरों ने मंगलवार को पर्यावरण व हिंदी की कठिन अवधारणाओं को दूर करने एवं बच्चों की दक्षताओं में गुणात्मक सुधार के उद्देश्य से प्रशिक्षण दिया। हिंदी के 97 व पर्यावरण के 104 शिक्षक उपस्थित हुए। मास्टर ट्रेनर अर्चना सक्सेना, कैलाश शर्मा, मथुरालाल पाटीदार, प्रहलाद कारपेंटर, मनोहरलाल शर्मा, दशरथ नागदा, सीमा दवे, मदनलाल यदुवंशी व तेजचंद्र गुर्जर थे। जनशिक्षक व प्रत्येक जनशिक्षा केंद्र से चयनित दो शिक्षकों व सभी बीएसी को भी प्रशिक्षण दिया। उन्हें मास्टर ट्रेनर जनपद शिक्षा केंद्र नीमच के अशोक पिछोलिया ने दिया। प्रशिक्षण प्रभारी शांतिलाल भामावत, प्रभारी अधिकारी बीआरसी एस.के. पंजाबी आदि मौजूद थे।