- Hindi News
- स्पर्धा: खो खो तो किसी ने कबड्डी में मारी बाजी
स्पर्धा: खो-खो तो किसी ने कबड्डी में मारी बाजी
सिटी रिपोर्टर - नीमच
आदिम जाति कल्याण विभाग के संचालित छात्रावास आश्रमों की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को कोठी स्कूल मैदान में हुई। इसमें जिलेभर के छात्रावासों में रहने वाले बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। खो-खो, कबड्डी, भाला फेंक, १०० मी. व २०० मी. दौड़ प्रतियोगिता हुई। इनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। विजेता छात्र-छात्राओं का आदिम जाति कल्याण विभाग जिला संयोजक राजकुमारसिंह ने द्वारा प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मान किया। अधीक्षक रमेशचंद्र पंवार, पीटीआई सावित्री मालवीय, मेवालाल छपरा, कन्हैयालाल चंदेल, जगन्नाथ बामनिया, रामप्रसाद धनोतिया, हेमलता बोराना, रेखा लोक्स, सुरेखा कणिक, शंकुतला शर्मा, विद्यावती परमार ललित तंबोली कन्हैयाल थुमरिया आदि मौजूद थे।