- Hindi News
- अभा सफाई मजदूर संघ का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना
अभा सफाई मजदूर संघ का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना
नीमच। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने दिल्ली रवाना हुआ।वे दोपहर 2 बजे ट्रेन से रवाना हुए।मंडल समाज उत्थान व सफाई कर्मचारियों के विकास संबंधी 11 सूत्रीय मांग का पत्र केंद्र सरकार को प्रेषित कर अधिकारों की मांग करेंगे। जिलाध्यक्ष गौतम लौठ, कार्यवाहक अध्यक्ष बालकिशन सारिये, रमेशचंद्र पथरोड़, श्याम शरण पथरोड़, संरक्षक नवीन चौहान, गोपाल नरवले, राकेश चनाल, रमेश चनाल अधिवेशन में भाग लेंगे।