हर्कियाखाल से जीरन की राह होगी आसान
भास्कर संवाददाता - जीरन
जावरा-नयागांव फोरलेन स्थित हर्कियाखाल सांदे से जीरन की राह जल्द ही आसान होगी। रोड तीन साल से जर्जर है।इसकी मरम्मत के लिए शासन ने नवीनीकरण योजना के तहत 78 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। रोड बनने से लोगों को राहत मिलेगी।
हर्कियाखाल सांदे से जीरन तक 8 किमी रोड लंबे समय से जर्जर है। बारिश के बाद लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत की लेकिन वह भी ज्यादा दिन नहीं टिक पाई। मावठे की थोड़ी सी बारिश ने मरम्मत की पोल खोल दी। जगह-जगह गड्ढे हो गए।गिट्टी निकलने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों के साथ ही जनप्रतिनिधि रोड निर्माण की मांग कर रहे हैं।इसी के चलते रोड निर्माण के लिए 78 लाख 25 हजार रुपए स्वीकृत हुए। टेंडर हो गए हैं। जल्द कार्य शुरू होगा।
समयावधि में पूरा करवाएंगे कार्य
॥ रोड ज्यादा जर्जर होने से इसे नवीनीकरण योजना में लिया है।8 किमी रोड निर्माण के लिए राशि स्वीकृत हुई। जल्द कार्य शुरू करवाकर तय अवधि में पूरा करने की कोशिश करेंगे।
एससी सेठे, कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग, नीमच
हर्कियाखाल से जीरन तक रोड जर्जर हो रहा है।
रोड निर्माण के लिए 65 लाख रुपए हुए स्वीकृत, जल्द शुरू होगा कार्य
नवीनीकरण योजना