आज मनाएंगे शहीद दिवस
नीमच - जिलेभर में गुरुवार को शहीद दिवस मनाया जाएगा। कलेक्टर कार्यालय में सुबह 11 बजे मौन रखा जाएगा। कलेक्टर विकाससिंह नरवाल ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को सुबह 10.45 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए।
जांगीड़ ब्राह्मण समाज की बैठक आज
नीमच - विश्वकर्मा जांगीड़ ब्राह्मण समाज समिति की बैठक गुरुवार रात 8 बजे चारभुजा विश्वकर्मा मंदिर खेड़ी मोहल्ला नीमच सिटी पर होगी। इसमें विश्वकर्मा जयंती मनाने पर विचार किया जाएगा। जानकारी सचिव दीनदयाल शर्मा ने दी।
वोटिंग मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच आज से
नीमच - लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच गुरुवार से होगी। इसीआईएल हैदराबाद के इंजीनियर कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 42 पर जांच शुरू करेंगे।