पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तस्करों के हौसले फिर बुलंद

तस्करों के हौसले फिर बुलंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - नीमच
तस्करों के हौसले फिर बुलंद हो रहे हैं।दो साल से खामोश पुलिस के लिए इस साल नई चुनौती है। पुलिस पर हमले के बाद तस्कर हावी होने लगे हैं।
25 जनवरी की रात अफीम पकडऩे गए केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के निवारक दल पर तस्करों ने हमला किया था। इसमें पांच लोग घायल हुए थे और दो तस्कर फरार हो गए थे। नारकोटिक्स अमले ने अफीम भले ही जब्त कर ली लेकिन तस्करों के शिकंजे से छूटने में उन्हें खून बहाना पड़ा। नारकोटिक्स पर पहले भी हमले हो चुके हैं। पुलिस हर साल ऐसे हमलों से भिड़ती है। एक दशक में छह बार इस तरह के हमले हुए जिसमें कभी पुलिस शिकार बनी तो कभी नारकोटिक्स टीम। प्रदेश ही नहीं राजस्थान पुलिस भी तस्करों का शिकार बन चुकी है।
यह हुई वारदात
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम भादवामाता में अफीम पकडऩे गई थी। यहां दो तस्करों से 7 किलो अफीम बरामद की।आरोपियों को गिरफ्तार कर टीम लौट रही थी तभी एक आरोपी फरार हो गया।उसे पकडऩे के लिए टीम दौड़ी तो कुछ लोगों ने हमला कर दिया। एक महिला आरक्षक सहित दो ड्राइवर भीड़ से घिर गए। हमले में नारकोटिक्स ब्यूरो के पांच लोग घायल हुए। नीमच पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।