बुजुर्गों की सेवा ही है नारायण की सेवा
नीमच - बुजुर्गों की सेवा नारायण की सेवा से कम नहीं है। जो असहाय की मदद करता है, भगवान उसकी मदद करते हैं। जीवन में माता-पिता की सेवा करने से जो पुण्य मिलता है वह कहीं नहीं मिला। यह बात जगद्गुरु पीठाधीश्वर शंकराचार्य दिव्यानंद तीर्थ ने कही। वे अग्रवाल समाज के बुजुर्गों के सम्मान समारोह में बोल रहे थे। वरिष्ठ समाजसेवी मोहनलाल गर्ग ने कहा समाज ने आयोजन कर अनूठा कार्य किया। इससे दूसरों को प्रेरणा मिलेगी। समाज अध्यक्ष घनश्याम गोयल ने कहा हम खुशनसीब हैं जो आयोजन करने का अवसर मिला। बुजुर्गों का आशीर्वाद जीवन में तरक्की की राह आसान करता है। 13 वरिष्ठ सदस्य और 15 बुजुर्गों का सम्मान किया।