जोशी अध्यक्ष, लालवानी सचिव बने
सिटी रिपोर्टर - नीमच
अभिभाषक संघ की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बुधवार को चुनाव हुए। न्यायालय परिसर स्थित बार कक्ष में निर्वाचन प्रक्रिया हुई। दोपहर 12 बजे प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव में उपाध्यक्ष व दो कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए तो अन्य पदाधिकारियों के लिए निर्वाचन हुआ। अध्यक्ष के लिए तीन तो सचिव के लिए चार दावेदारों ने नामांकन भरे। कोषाध्यक्ष व सहसचिव पद के लिए भी निर्वाचन हुआ। नामांकन प्रक्रिया के बाद 2 से 4 बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान वकीलों की कतार लग गई। एक मतदाता ने सभी पदाधिकारियों को वोट डाला। इसके बाद मतगणना भी हुई। न्यायालय में दिनभर चुनावी माहौल रहा।
ये बने पदाधिकारी
ञ्चअध्यक्ष-सुनील जोशी
ञ्चउपाध्यक्ष-रूपेश जाधव
((निर्विरोध))
ञ्चसचिव-प्रदीप लालवानी
ञ्चसहसचिव-दौलतसिंह चौहान
ञ्चकोषाध्यक्ष-चंचल बाहेती
ञ्चकार्यकारिणी सदस्य- पंकज गांधी व मनीष राठौर ((निर्विरोध))
बार एसोसिएशन के विजयी अधिवक्ता।
अभिभाषक संघ के चुनाव, निर्विरोध रहे उपाध्यक्ष