पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस चालकों के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

बस चालकों के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमच - नेवड़ के विद्यार्थियों ने अधिक बस किराया लेने और दुव्र्यवहार करने पर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। रवि गोयल के नेतृत्व में विद्यार्थी कलेक्टर विकाससिंह नरवाल से मिले। विद्यार्थियों ने बताया नेवड़ शहर से 15 किलोमीटर दूर है। रोज कई छात्र पढऩे के लिए शहर आते हैं। बस चालक मनमाना किराया लेते हैं और विरोध पर असभ्य व्यवहार करते हैं।कलेक्टर ने आरटीओ को कार्रवाई करने के लिए आदेशित किया है। अर्जुन मालवीय, आकाश, मनीष, योगेश, शुभम, हरीश मालवीय, पूजा, आशा, चंदा सहित कई विद्यार्थी उपस्थित थे।
प्रवीण सम्मानित
नीमच - सक्षम स्कूल एंड वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर के छात्र प्रवीण पिता आरके निश्चल को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान अजमेर में हुई नि:शक्तों के ओलिम्पियाड में फुटबॉल टीम में रजत पदक प्राप्त करने पर दिया गया।गणतंत्र दिवस समारोह में संस्कृति पर्यटन राज्यमंत्री सुरेंद्र पटवा, कलेक्टर विकाससिंह नरवाल, एसपी रूडोल्फ अल्वारेस, विधायक दिलीपसिंह परिहार, कैलाश चावला ने प्रशंसा पत्र प्रदान किया। जानकारी संस्था संचालक दिग्विजयसिंह प्लास ने दी।