पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आपके द्वार हंै कुशलता प्राप्ति के स्त्रोत

आपके द्वार हंै कुशलता प्राप्ति के स्त्रोत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - नीमच
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ ने बुधवार को एक दिवसीय कार्यशाला की।
मुख्य रिसोर्स पर्सन कम्यूनिकेशन ऑफिसर एवं सेल्फ स्किल ट्रेनर अर्चनासिंह, तथा पेसिफिक विश्वविद्यालय उदयपुर के डॉ. शरद अग्रवाल थे। कार्यशाला में अर्चनासिंह ने क्षमता निर्माण, सार्वजनिक भाषण, स्वप्रेरणा, संप्रेषण में आने वाली बाधाएं, टीम भावना, अपने आप को खोजने की क्षमता, साक्षात्कार की तैयारी पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने यह भी बताया कॅरियर के लिए दक्षता प्राप्ति के स्त्रोत व साधन आपके द्वार पर हैं। इंटरनेट के माध्यम से आप प्रत्येक स्किल में निपुणता प्राप्त कर सकते हैं। इंटरनेट पर कई साइट हैं जैसे फेसबुक से संपर्क को जीवंत बनाए रख सकते हैं। निपुण होने के लिए हमें भ्रष्टाचार से मुक्त होना होगा। महाविद्यालय के पूर्व छात्र नेता भूपेंद्रसिंह भीमावत ने भी संबोधित किया।
कार्यशाला में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राध्यापक डॉ. प्रभावती भावसार, अर्पणा रे, डॉ. संजय जोशी, कन्हैयालाल लौहार उपस्थित थे। प्राचार्य डॉ. अशोका श्रीवास्तव ने वक्ताओं का स्वागत का किया। संचालन प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. डॉ. अर्चना पंचोली ने किया। आभार प्रकोष्ठ सदस्य प्रो. अर्पणा रे ने माना।



संबोधित करतीं अर्चनासिंह