पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोयाबीन के बिखरे दानों से पहुंचे चोर के घर तक

सोयाबीन के बिखरे दानों से पहुंचे चोर के घर तक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - नीमच
रास्ते में बिखरे सोयाबीन के दानों से चोर के गिरोह का खुलासा हुआ। ग्रामीणों ने चोर को पकड़ा, बाद में पुलिस की सख्ती ने सबकुछ उगलवा दिया। चीताखेड़ा क्षेत्र में लंबे समय से चोरियां हो रही थीं। पोस्तादाना तो कभी मक्का व सोयाबीन चोरी हो जाती। 24 जनवरी की रात मदनलाल जैन के गोदाम से 7 बोरी सोयाबीन चोरी हो गई थी। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो दुकान से कुछ दूर तक सोयाबीन के दाने बिखरे मिले। ग्रामीण दानों के सहारे-सहारे 300 मीटर दूर स्थित नितेश माली के घर तक पहुंचे। ग्रामीणों ने उसके घर की तलाशी ली तो सोयाबीन की बोरियां मिल गई।